IPL फाइनल से पहले BCCI ने श्रेयस अय्यर पर लिया कड़ा एक्शन, हार्दिक पांड्या पर भी भारी जुर्माना, सभी खिलाड़ियों को कड़ी सजा

BCCI Slam Fine On Shreyas Iyer And Hardik Pandya: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की 87 रनों की शानदार पारी और नेहल वढेरा के 48 रनों की बदौलत पंजाब किंग्स (PBKS) ने आईपीएल 2025 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) पर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत ने सुनिश्चित किया कि पंजाब अपने दूसरे IPL फाइनल में पहुंच गई है, जहां उनका सामना खिताब के लिए RCB से होगा।

मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन का मजबूत स्कोर बनाया। नॉक-आउट मुकाबले में ये एक बड़ा स्कोर था, लेकिन अय्यर ने अपना धैर्य बनाए रखा और टीम को जीत दिलाई। इस सीजन में बल्ले से टीम को जीत दिलाने वाला यह पहला मौका नहीं है। वास्तव में, वह टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने 600 से अधिक रन बनाए हैं।

BCCI ने लिया कप्तानों और खिलाड़ियों को दी सजा

बीसीसीआई ने इस मैच के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को दंडित किया। मुंबई के खिलाफ कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर अय्यर ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन उन्होंने एक बड़ी गलती की और जिसके लिए BCCI ने उन्हें सजा दी है। अय्यर को आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया और क्वालीफायर-2 मैच में धीमी ओवर गति के लिए उन पर 24 लाख का जुर्माना लगाया गया। यही नहीं, पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11 के बाकी सदस्यों पर भी 6-6 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) का जुर्माना लगाया गया।

इसके अलावा, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को भी इसी अपराध का दोषी पाया गया और उन पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि मुंबई इंडियंस के अन्य खिलाड़ियों पर 12 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

IPL फाइनल में बेंगलुरू बनाम पंजाब

अब 3 जून (मंगलवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होगा। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं और फाइनल रोमांचक होने की उम्मीद है। आरसीबी और पंजाब ने अभी तक कोई खिताब नहीं जीता है, इसलिए, इस बार नया आईपीएल चैंपियन मिलने वाला है। आरसीबी इस मुकाबले में मानसिक बढ़त के साथ उतरेगी क्योंकि उसने क्वालीफायर-1 मैच में पंजाब किंग्स को करारी शिकस्त दी थी। उस मैच में पंजाब 101 रन पर सिमट गई थी और आरसीबी ने कुल 10 ओवर में जीत हासिल कर ली थी।

Leave a Comment